लखनऊ, जून 12 -- सआदतगंज में गुरुवार रात नशेबाज बेटा पिता को मारने के लिए दौड़ा। यह देखकर बचाव करने दौड़ी महिला जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तकिया पीर ज्ञान मोहल्ले में रईस अहमद के परिवार में पत्नी जीनत उर्फ मरजाना (60), दो बेटे कदीर और सलमान और दो बेटियां है। सिलाई कारीगर रईस ने बताया कि छोटा बेटा सलमान नशे का आदी है। गुरुवार रात वह शराब के नशे में घर पर आया और पिता से विवाद करने लगा। सलमान रईस को मारने के लिए दौड़ा। यह देखकर जीनत दोनों को अलग करने के लिए दौड़ी। जीनत का पैर फिसल गया और वह गिरकर बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साएं परि...