पटना, दिसम्बर 13 -- गर्दनीबाग पुलिस ने चितकोहरा इलाके से नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो नशे में धुत होकर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। शनिवार को भी आरोपित पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सोनू कुमार नशे की हालत में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...