बलरामपुर, अप्रैल 29 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा। सास भी आरोपित बनी है। पुलिस ने पीड़िता पत्नी की तहरीर पर उसके पति व सास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिया सुर्जनपुर पूरे राम जियावनडीह निवासी शांति देवी ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मेरे पति सुरेंद्र यादव आएदिन शराब पीकर पिटाई करते हैं। 23 अप्रैल को वह शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटी थी। अगले दिन सुबह आठ बजे पति सुरेंद्र यादव ने अपनी पत्नी से आभूषण की मांग की। जब पीड़िता ने आभूषण देने से मना किया तो आरोपी पति ने लाठी-डंडों से पिटाई की। सास बड़का ने भी शांति को धमकाया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शांति के पति सुरें...