बांदा, मई 22 -- बांदा। नशे में उत्पात मचा रहे पति को मना करने से नाराज पति ने पत्नी को मारपीट घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी वीरेंद्र गुरूवार की रात नशे में उत्पात मचा रहा था। तभी 28 वर्षीय पत्नी ज्ञानती ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी से नराज होकर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...