देहरादून, मार्च 24 -- बसंत विहार थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत होकर सात युवकों ने सोमवार रात जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सातों आरोपियों को शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि 23 मार्च की रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मलिक चौक और अनुराग चौक के पास कुछ लोग शराब पीकर भारी हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम जब अनुराग चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो वहां शास्त्रीनगर निवासी सौरभ यादव (33) और अनुराग चौक निवासी संजीव कुमार (35) नशे की हालत में पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ उलझ रहे थे। वहीं, दूसरी ओर मलिक चौक पर कांवली रोड निवासी शुभम कुमार (18), गोविंदगढ़ निवासी अनिल कुमार सैनी (26), खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी पुनीत कुमार (26), राजीव कॉलो...