उरई, मार्च 24 -- जालौन। अलग अलग मामलों में शराब के नशे में पिता व पड़ोसी के साथ विवाद व मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी मुखराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिं्रस गलत संगत में बिगड़ गया है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता है। आरोप लगाया कि सोमवार की शाम वह शराब के नशे में घर आया और विवाद करते हुए गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। उधर, मोहल्ला फर्दनवीस निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का ही अमित कुमार शराब के नशे में गाली, गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...