गोंडा, अप्रैल 12 -- गोण्डा। कोतवाली नगर क्षेत्र के इमलिया गुरदयाल मोहल्ले में नशे में धुत एक युवक द्वारा पड़ोसी के साथ मारपीट की गई। गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवीन गल्ला मण्डी के पीछे रहने वाले मनोज कुमार वाल्मीकी के मुताबिक 5 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनका पड़ोसी चंदी राम उर्फ पप्पू शराब के नशे में उनके घर के सामने आकर गालियाँ देने लगा। मना करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। लात-मुक्कों व डण्डे से हमला बोल दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.