लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-7 वृन्दावन योजना,चिरैयाबाग के पास बुधवार शाम बेकाबू स्कूली वैन ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ी कार 5 फिट से ज्यादा आगे खिसक गई। वैन चालक केविन में फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल वैन चालक को वैन से निकाल कर एपेक्स ट्रामा सेन्टर पहुचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। गनीमत यह रही कि वैन में कोई स्कूली बच्चा नही था। जानकारी के अनुसार वृन्दावन योजना सेक्टर 12 निवासी राजू सिंह यूपी 32 जी वाई 2778 स्कूली वैन के चालक है, बुधवार की शाम स्कूली बच्चों को छोड़कर वह अपने घर लौट रहे थे,जाते समय वैन बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी कार यूपी 32 आर ए 7027 में जा टकराई थी । पुलिस ने वैन को कब्जे मे...