संवाददाता, मार्च 3 -- Bareilly News: यूपी के बरेली के फतेहगंज पूर्वी में टेंपो से जा रहे परिवार की महिलाओं को दबंगों ने जबरन रंग लगाया और विरोध पर उनसे छेड़छाड़ कर परिवार के लोगों को बेहरमी से पीटा। इस दौरान टेंपो में तोड़फोड़, महिलाओं से लूटपाट और फायरिंग का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। फतेहगंज पूर्वी के एक गांव का परिवार होली की खरीदारी कर टेंपो से घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे टेंपो गांव में पहुंचा तो वहां डीजे पर कुछ युवक नशे की हालत में डांस कर रहे थे। उन्होंने टेंपो रोक लिया और महिलाओं को जबरन रंग लगाने लगे। परिवार के युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने सबको टेंपो से बाहर खींच लिया। आरोप है कि सभी से मारपीट कर महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। इसी बीच युवक ने परिवार वालों को फोन कर दिया तो वे लोग मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- बिहार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.