विकासनगर, जनवरी 30 -- कुल्हाल से मटक माजरी के बीच शुक्रवार को एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल्हाल चौकी प्रभारी विवेक भंडारी ने बताया कि देर शाम को सूचना मिली कि ताहिर निवासी कुंजाग्रांट पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश से पैदल कुंजा ग्रांट अपने घर आ रहा था। वह काफी नशे की हालत में था। पावर हाउस कुल्हाल से मटक माजरी के बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एनएच की एंबुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय विकासनगर ले जाया गया। बताया कि अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घायल की हालत सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...