बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनही निवासी घनश्याम कुमार गौतम ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रात करीब 10 बजे सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था। तभी गांव के कृपाराम पासवान, इनके रिश्तेदार व एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया। तीनों नशे में थे। बाइक पर बैठाने की जिद करने लगे। मना करने पर पिटाई की और धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...