नोएडा, जून 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शराब के नशे में धुत युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवती ने बीच सड़क पर लेटकर हंगामा किया। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो पुराना है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर चुकी है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू में रहने वाली युवती ने एक जून को शराब पीने के बाद सड़क पर हंगामा किया था। सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो अब वायरल हुआ है। वीडियो में युवती सड़क पर लेटी दिख रही है। उसके हाथ में सिगरेट है। पास में शराब और पानी की बोतल रखी है। यह भी पढ़ें- नशे में धुत युवती का बीच सड़क पर हंगामा युवती लगातार हंगामा कर रही थी, जिससे आसपास राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। सड़...