गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में रविवार सुबह एक नशे में धुत युवती को ऑटो में बैठाकर ले जा रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की सतर्कता से युवती को सुरक्षित बचा लिया गया। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सिटी मॉल के पास गश्त कर रही पुलिस की नजर एक ऑटो पर पड़ी, जिसमें एक युवती संदिग्ध हालत में बैठी थी। युवती नशे में लग रही थी और ऑटो में बैठे युवक पुलिस को देखकर घबराने लगे। पुलिस ने ऑटो को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को मौके से ही पकड़ लिया, जबकि अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश युवती को कहीं सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की फिराक में थे। प...