नशे में धुत युवक ने ससुराल में किया हंगामा
मुजफ्फरपुर, मई 9 -- हथौड़ी। मधेपुरा पंचायत के अम्मा गांव स्थित ससुराल में शुक्रवार की रात सत्यम पांडेय ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। पत्नी और अन्य लोगों के समझाने पर उलझ गया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शराब की एक बोतल बरामद हुई। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। थानेदार सतनारायण शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.