मेरठ, जनवरी 29 -- यूपी के मेरठ जिले में एक नशेड़ी ने जमकर उत्पात मचाया। भाई की डांट से नाराज युवक ने नशे में पेड़ पर चढ़ गया और वहां पर लटक गया। स्थानीय लोगों ने युवक को पेड़ पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। काफी समझाने के बाद भी युवक जब नीचे नहीं उतरा तो पुलिस को क्रेन बुलानी पड़ी। जैसे ही क्रेन से युवक को नीचे उतराने का प्रयास किया तो युवक खुद से ही पेड़ से नीचे उतर आया। इस दौरान आसपास जाम की स्थिति बनी रही और लोग वीडियो बनाते रहे। अहमदनगर निवासी अनवर शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर बड़े भाई ने बुधवार रात को अनवर को डांट दिया। विवाद के चलते अनवर घर से निकाला और पास के ही एक बड़े पेड़ पर जाकर लटक गया। कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को पेड़ से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने अनवर को पेड़ स...