मोतिहारी, मई 20 -- तुरकौलिया, निस । तुरकौलिया थाना में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में थाना परिसर में घुसकर हंगामा करने लगा। पुलिस के मना करने पर उसने ऑन ड्यूटी पदाधिकारी पर ही हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोमवार देर रात एक युवक अचानक तुरकौलिया थाना परिसर में पहुंच गया और नशे की हालत में जोर-जोर से हंगामा करने लगा। उस समय ड्यूटी पर तैनात दारोगा वरुण कुमार ने उसे समझाने और शांत रहने के लिए कहा। लेकिन युवक ने बात मानने के बजाय उग्र हो गया और दारोगा पर हाथापाई करते हुए मुक्का से हमला कर दिया। इस घटना से कुछ देर के लिए थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्...