लखनऊ, मार्च 30 -- - बंथरा के खांडेदेव गांव में हुई वारदात, नशे में धुत दोनों भाइयों में खाने के दौरान हुई थी हाथापाई - मां ने बीच बचाव कर छुड़ाया, फिर सोते समय बड़े ने छोटे को मारा- बंथरा इलाके के खांडेदेव गांव में हुई सनसनीखेज वारदात, हिरासत में आरोपीबंथरा, संवाददाता।बंथरा के खांडेदेव गांव में रविवार रात खाने के दौरान नशे में धुत दो भाइयों में झगड़ा हो गया। मारपीट बढ़ती देख खाना परोस रही वृद्ध मां ने बीच-बचाव किया और समझाकर शांत करा दिया। दो घंटे बाद मां जब सो गई तो बड़ा भाई उठा और पीछे के रास्ते छोटे के कमरे में पहुंचा। कमरे में सो रहे छोटे भाई के सिर पर लोहे की राड से प्रहार कर उसे मार डाला। आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।खांडेदेव गांव में रहने वाला आलोक गौतम उर्फ गोलू गौतम (24) मजदूरी करता था। रविवार रात वह बड़े भाई श्...