संभल, अप्रैल 15 -- थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव मलिकपुर में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी विजयभान पुत्र रतनपाल नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपना आपा खो बैठा। इसी दौरान उसने घर में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में लगी आग, बाइक समेत लाखों का माल जला हालांकि इस दौरान घर में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके प...