अमरोहा, मार्च 13 -- हसनपुर, संवाददाता। नशे में धुत युवक ने अपनी गर्दन खुद ब्लेड मारकर लहूलुहान कर ली। पुलिस को खबर कर दी कि उसके एक रिश्तेदार ने चाकू से गला रेत दिया है। मची अफरातफरी के बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पहले ही उपचार करा चुका था। उसने पुलिस से कह दिया कि कील लगने से गर्दन पर चोट लगी है। उसकी इस हरकत से पुलिस कई घंटे परेशान रही।मामला हसनपुर के मोहल्ला लाल बाग में बुधवार देर रात का है। पुलिस के पास फोन आया कि मोहल्ले में एक युवक की गर्दन चाकू से रेत दी गई है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। खबर पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक लहूलुहान हालत में था। हालांकि, तब तक वह पट्टी करा चुका था। जांच- पड़ताल के दौरान पता लगा कि युवक ने परिजनों की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह किया था।बाद में पत्नी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.