गोरखपुर, मार्च 21 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि बदमाशों ने गले से चेन भी छीन ली। सिकटौर निवासी पीड़ित सत्यम सिंह ने बताया कि वह घर से सिटी मॉल जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ मनबढ़ युवक नशे की हालत में उसकी स्कूटी से टकरा गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उसके गले से चेन छीन ली और पत्थर से सिर पर वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...