मेरठ, जून 23 -- लोहियानगर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान जिलानी गार्डन के पास बजोट मार्ग पर दो बाइकों से पहुंचे युवकों ने करीब कई राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। बता दें कि बजोट मार्ग पर रविवार देर रात करीब दो बजे पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। यहां से कुछ दूरी पर दो बाइकों पर सवार युवक वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। सभी नशे में थे। आरोप है कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक तमंचा निकाल हवाई फायरिंग कर दी। करीब चार से पांच राउंड फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और सीसीटीवी खंगाले। यह भी पढ़ें- कहासुनी होने पर युवकों ने चलाई गोली, आरोपी फरार जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान नदीम के रूप में हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गि...