हिन्दुस्तान, मार्च 4 -- कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में नशे में धुत महिला एसआई ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ महिला एसआई और उसके पति ने मारपीट की। घटना 12 फरवरी की है। कनॉट प्लेस थाने में एसआई और उसके पति पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।बिल देने से मना करने पर विवाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 फरवरी को महिला एसआई और उसका पति लार्ड ऑफ ड्रिंक रेस्तरां में पहुंचे। देर रात तक दोनों ने जमकर शराब पी। रेस्तरां प्रबंधन ने 4538 रुपये का बिल मांगा तो महिला एसआई ने पुलिस अधिकारी होने का रौब-गालिब कर बिल देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और रेस्तरां कर्मी ने पीसीआर कॉल कर दी।आसपास के लोग ...