औरैया, दिसम्बर 1 -- औरैया कोतवाली में बिरिया भट्टा के समीप नशे में धुत एक बाइक सवार ने एक युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसके पैर की हड्डी चार जगह टूट गई। सूचना पर पहुंची परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया। ग्राम रुदौली निवासी महिला रजनी देवी ने अपने पति को नशे में धुत लापरवाह बाइक सवार द्वारा टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाया। घटना 12 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे की है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर के अनुसार पीिड़ता के पति सोनू मजदूरी कर घर लौट रहे थे। वह बिरिया भट्ठा के पास ऑटो से उतरे और पैदल गांव की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार और नशे की हालत में बाइक चला रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू सड़क पर गिर पड़े और उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.