गुमला, मार्च 23 -- भरनो, प्रतिनिधि। एनएच-43 स्थित मिशन चौक के समीप रविवार की शाम सड़क हादसे में नशे में धुत बाइक सवार ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार बाइक पर सिसई थाना क्षेत्र के लकेया बांसटोली निवासी दो युवक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही थानेदार संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को तुरंत भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना में पल्सर बाइक और ऑटो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों की पहचान राजकुमार उरांव और रमेश उरांव के रूप में की गई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। एक युवक अत्यधि...