गुमला, जून 28 -- कामडारा प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट हाईवे पर प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल के समीप रविवार की दोपहर एक नशे में धुत बाइक चालक ने पीछे से साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का कामडारा सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गयाद्ध जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई गई। घायलों में बाइक चालक निरल केरकेट्टा (अरहरा) और साइकिल सवार अभिषेक केरकेट्टा, उसकी पत्नी पुष्पा केरकेट्टा और उनका आठ माह का पुत्र नवीन केरकेट्टा शामिल हैं। साइकिल सवार परिवार सुरहू बड़का टोली गांव का रहने वाला है।जानकारी के अनुसार रविवार करीब 3.30 बजे अभिषेक केरकेट्टा अपनी पत्नी और आठ माह के बेटे के साथ साइकिल से कामडारा बाजार आ रहे थे। यह भी पढ़ें- वाहन से चकमा खा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, आरा रेफर इसी दौ...