रायबरेली, मार्च 19 -- रायबरेली, संवाददाता। जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट नशे की हालत में कार लेकर शहर में निकल पड़ा और एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मारता रहा। त्रिपुला चौराहा, गल्ला मंडी समेत कई स्थानों पर उसकी कार की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सड़क पर बेकाबू कार को लहराते देख राहगीर भी सहम गए। पुलिस ने बाइक से पीछा कर नशे में धुत फार्मासिस्ट को हिरासत में ले लिया। आरोपी फार्मासिस्ट की पहचान अमर सिंह के रूप में हुई, जो जिला अस्पताल में तैनात है। नशे की हालत में वह कार लेकर शहर में निकला और बेकाबू होकर कई लोगों को रौंदता चला गया। घटना को अंजाम देते हुए वह त्रिपुला चौराहे और गल्ला मंडी से गुजरा, जहां उसकी कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बाइक से पीछा करके आरोपी को दबोच लिया। ...