गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के माड़र में मंगलवार की रात पैसा नहीं देने पर नशेड़ी पति पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया। उसके अचेत होने पर अन्य परिजन उसको तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है। सहजनवा थाना क्षेत्र के माट निवासी रीमा की शादी माड़र निवासी दिलीप निषाद से हुआ है। दिलीप मंगलवार रात नशे में घर पहुंचा। पत्नी से पैसा मांगने लगा। पत्नी ने पैसा देने से इंकार कर दिया, जिसपर दिलीप पत्नी को बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना पर मायके वाले रीमा का मेडिकल कॉलेज भर्ती कराए हैं। एसओ महेश चौबे ने बताया कि मामला की जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...