नशे में धुत दबंगों का उत्पात, मां-बेटी से गाली-गलौज कर घर पर किया पथराव
उरई, जून 25 -- सिरसाकलार। संवाददाता कस्बे में शराब के नशे में धुत दो दबंगों ने एक महिला और उसकी पुत्री के साथ अभद्रता की। आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंककर दहशत फैलाई। घटना से मां-बेटी डरी हुई हैं और घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।पीड़ित महिला ममता पत्नी मोदी ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के दिनेश और गोविन्द, शराब पीकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके और पुत्री रजनी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर घर पर ईंट-पत्थर फेंककर डराने की कोशिश की। ममता का आरोप है कि उपद्रव के बाद से वह और उनकी बेटी काफी डरी हुई हैं। यह भी पढ़ें- दबंग ने मामूली विवाद में मां-बेटी को पीटा आरोपी अभी भी मोहल्ले में मौजूद हैं, जिससे घर से निकलना मुश्किल हो गया है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.