औरैया, मई 21 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर-फफूंद मुख्य मार्ग पर कस्बा अटसू स्थित बिजलीघर के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शराब के नशे में बताए जा रहे ट्रक चालक ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ता हुआ एक मकान की दीवार में जा घुसा। हादसे में कार सवार दंपती बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के सूरजपुर निवासी आदित्य कुमार पुत्र रज्जन सिंह अपनी पत्नी के साथ औरैया में बीटीसी परीक्षा देकर रिश्तेदारी में बारेपुर निवासी श्यामू प्रधान के यहां जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अटसू बिजलीघर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में था। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख ...