लखनऊ, अप्रैल 27 -- बीकेटी,संवाददाता। सीतापुर हाइवे पर सोमवार को नशे में धुत चालक ने ई-रिक्शा को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिससे ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा में बैठा एक बच्चा घायल हो गया।सीतापुर के मछरेहटा निवासी छैल बिहारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ लखनऊ के पुरनिया से सिधौली जा रहे थे। जब ई-रिक्शा बीकेटी क्षेत्र के इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिससे रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे में बैठा बच्चा घायल हो गया। यह भी पढ़ें- नशे में ई-रिक्शा चालक ने डिवाइडर पर चढ़ाया वाहन, मासूम गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.