नशे में धुत चालकों की पांच गाड़ियां सीज, 210 चालान
मैनपुरी, मई 24 -- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी के निर्देशन में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी/यातायात अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात दीपशिखा सिंह और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मय पुलिस बल के साथ किया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। वहीं, ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब के नशे में धुत पाए गए चालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए पांच वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस महाअभियान के तहत पुलिस ने कुल 210 वाहनों के चालान काटे। कार्रवाई के दौरान मौके पर 10 हजार रुपये का नकद समन शुल्क वसूला गया, जबकि कुल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.