गोरखपुर, अगस्त 29 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली हाईवे पर शनिवार सुबह नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खैनी बना रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सभी घायलों को सीएचसी कैम्पियरगंज में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अरविन्द यादव (40) निवासी खजुरिया, उसका बाजार, सिद्धार्थनगर बाइक से कैम्पियरगंज की ओर आ रहे थे। खजुरिया के पास उन्होंने हाईवे किनारे बाइक रोककर खैनी बनाने लगे। इसी दौरान पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरविन्द गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। कार सवार मुनीर कुमार (28), डबलू (18) और अभिषेक (25), निवासी बेलघ...