मेरठ, अगस्त 17 -- UP News: यूपी के मेरठ में रविवार शाम नशे में धुत अग्निवीर फौजी ने जमकर उत्पात मचाया। रेस्टोरेंट के बाहर कार से कई गाड़ियों में टक्कर मारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस से बदसलूकी करते हुए मारपीट की और एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उधर, युवक के उत्पात मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां मेरठ छावनी में तैनात अग्निवीर यश तोमर रविवार शाम अपने एक साथी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर किया कार में बैठकर शराब पी रहा था। नशे में उसने अपनी कार को रेस्टोरेंट के बाहर तेज रफ्तार में घुमाया और अनुराग, कंकरखेड़ा निवासी विभा शर्मा और एक अन्य युवक की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। यह भी पढ़ें- 7 लाख द...