धनबाद, जून 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। नशे में धुत्त होकर ट्रेन पर पत्थर मारने में रविवार की दोपहर आरपीएफ ने एक आरोपी को दबोचा। आठ अप्रैल को कामाख्या-रांची एक्सप्रेस में जमुनियांटांड पुल के पास एसी फर्स्ट बोगी पर पत्थर मार कर उसने शीशा तोड़ दिया था। आरपीएफ ने मामले में छानबीन के बाद रविवार को आरोपी गांधी रोड आचार पट्टी निवासी बजरंगी महतो को दबोचा लिया। वह धनबाद स्टेशन की दक्षिणी छोर की तरफ आया था। उसने आरपीएफ के समक्ष स्वीकार किया कि उसे नशे की लत है। नशे में धुत्त होकर धनबाद से चंद्रपुरा स्टेशन के बीच यात्रियों का मोबाइल, लेडीज पर्स व अन्य सामान चोरी करता था। आठ अप्रैल को भी वह चोरी के लिए कामाख्या एक्सप्रेस में सवार हुआ था। चोरी करने के क्रम में यात्री जग गए और वह चोरी नहीं कर पाया। ट्रेन धीमी हुई तो वह जमुनिया पुल के पास उतर गया। गुस...