अल्मोड़ा, जून 12 -- मुकेश सक्टा,अल्मोड़ा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। इसके तहत इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पांडे ने टीम के साथ लक्ष्मेश्वर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वन-वे का उल्लंघन करने वाले तेज रफ्तार ट्रक को रोका गया। जांच करने पर चालक देवेंद्र पंवार नशे में पाया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ट्रक को सीज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...