सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी । नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पासवान चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अभिषेक कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को पासवान चौक पर दो व्यक्तियों के हंगामा करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को काबू में लेकर जांच की, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।दोनों आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- नशे में दो युवक धराए पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।पुपरी में शराब के साथ धंधेब...