सासाराम, मार्च 6 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना क्षेत्र के अमरथा में शुक्रवार को नशे में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार काराकाट सीएचसी में कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार की है। मिली जानकारी के अनुसार, नशे में धूत्त दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि प्रथम पक्ष की ओर से अंजू देवी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अमरथा टोला निवासी अखिलेश पासवान, रमेश पासवान, अशोक पासवान, ललन राम तथा सीमा देवी पति स्व. पिंटू पासवान व दूसरे पक्ष की ओ...