पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में बुधवार के सुबह में बरवाडी मंडल से बाराती आए युवक ने शराब के नशे में पान दुकानदार रामगढ़ बाजार निवासी शमशेर अंसारी के साथ मारपीट की है जिससे दुकानदार जख्मी हो गया है। मामले की जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई है। सूचना पर रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी दो आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है। रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि मारपीट के सूचना के आलोक में दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- पांच लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल हिरासत में लिए गए युवक की पहचान बरवाडीह के मंडल निवासी मिथुन सिंह और जिगेश्वर सिंह के रूप में की गई है। पान दुकानदार शमशेर अंसारी ने बताया कि रामग...