बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता नशे में दबंग युवक ने महिला को मारपीट घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरवां थाना क्षेत्र के गढ़ी चांदपुर गांव निवासी 62 वर्षीय कस्तूरी देवी पत्नी ओमनाथ घर के बाहर खड़ी थी। नशे की हालत में निकला दबंग युवक उसे गाली गालौज करने लगा। कस्तूरी ने इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर दबंग युवक ने कस्तूरी को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...