देहरादून, जनवरी 2 -- पौड़ी। जनपद में सड़क सुरक्षा, यातायात को लेकर पौड़ी पुलिस ने 7 वाहनों को सीज किया। ये सभी चालक शराब पीकर ड्राविंग कर रहे थे। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश्वर पंवार ने बताया कि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के सभी प्रमुख मार्गों, बाजार, पर्यटन स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों के वाहन सीज किये गए। जिसमे कोटद्वार में 6 और पौड़ी में 1 वाहन शामिल हैं। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई गई। इसके अतिरिक्त, नववर्ष के जश्न की आड़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 81 वाहन चालकों के भी चालान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.