नशे में जहर खाकर अधेड़ ने दी जान
झांसी, जून 19 -- झांसी। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र में अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ओरछा (मप्र) के गांव सीतापुर निवासी आत्माराम (56) खेती किसानी के साथ एक फैक्ट्री में काम करता था। बीती देर शाम वह ओरछा तिगैला किसी काम से गया था। वहां नशे मे उसने विषाक्त गटक लिया। जिससे हालत बिगड़ गई। देर शाम वह घर पहुंचा तो परिजन उसकी हालत देख रोने-बिलखने लगे। जैसे ही विषाक्त की बात सामने आई तो उनके पैरों तले जमीन सरक गई। मृतक के रिश्तेदार अनूप ने बताया कि आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। परिजनों ने बताया कि मौत के बाद परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.