नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर भाई को किया लहूलुहान
कन्नौज, मई 30 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रामखेड़ा गांव निवासी रामशरन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनका एक बेटा अक्सर शराब के नशे में घर के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करता है और विवाद करता रहता है। आरोप है कि 29 मई को उसने नशे की हालत में अपने भाई राजकुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला होते देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर राजकुमार को वहां से हटा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। रामशरन ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त युवक और उसकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.