सासाराम, मार्च 6 -- डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर थाना क्षेत्र के रत्तूबिगहा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कार ने एक सात वर्षीय बच्चे में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद असंतुलित कार टेलीफोन के पुराने पोल से टकरा गया। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। मौका पाकर चालक फरार होने में सफल रहा। वहीं टक्कर के बाद बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची डालमियानगर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चे की पहचान रत्तु बिगहा पेट्रोल टंकी के सामने निवासी भोली यादव का सात वर्षीय पुत्र शनी कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...