सहरसा, फरवरी 10 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा स्थित कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा गांव में नशे के उद्देश्य से कीटनाशक दवा का सेवन करने से तीन युवकों की मौत के मामले में परिजनों ने आवेदन दी है। परिजनों द्वारा कनरिया थाना में दिए गए लिखित आवेदन में किसी भी प्रकार की साजिश या बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता से साफ इनकार किया है। आवेदन के अनुसार बीते शनिवार को गांव के चार दोस्त आपसी सहमति से नशे के उद्देश्य से पानी में कीटनाशक घोलकर पी गए। दवा सेवन के बाद चारों युवक अपने-अपने घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने घबराकर आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए खगड़िया अस्पताल भेजा। इलाज के क्रम में राजा कुमार (22), सन्नीदेवल कुमार (18) एवं एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग युवक का इलाज अब भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.