फतेहपुर, मार्च 15 -- औंग। थाना क्षेत्र के होलापुर गांव में शनिवार रात एक किसान ने नशे की हालत में ट्रैक्टर दौड़ा दिया। ट्रैक्टर को अपने ही घर की तरफ लेकर घुस गया। पत्नी सहित रास्ते में खड़े चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पत्नी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। गांव निवासी महेश शराब पीने का आदी है। शनिवार रात करीब 10 बजे नशे की हालत में उसने अपनी 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी, गांव निवासी भगवान दास, संतोष कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अंशिका देवी और 22 वर्षीय कल्लू पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल अवस्था में सभी को गोपालगंज पीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से आशा देवी को कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल भगवान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.