सोनभद्र, जून 19 -- अनपरा,संवाददाता। शराब के नशे में किसी महिला के बहकाने पर देवर ने अपनी भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुन कर आये पड़ोसियों ने घायल महिला सुनीता देवी पत्नी अमरनाथ पटेल निवासी ग्राम चंदू बेहरा खजूरा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दी तहरीर पर आरोपी देवर सुनील पुत्र स्व देवराज निवासी चंदूबेहरा पर बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...