शामली, मार्च 9 -- शामली। नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने शहर के फवारा चौक पर अपना नियंत्रण होते हुए एक कार में टक्कर मार दी। यही नहीं आसपास मौजूद ठेली चालकों को भी रौंदने का प्रयास किया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस से क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। सोमवार देर शाम शामली कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक पर एक कार चालक ने शराब के नशे में होकर कई ठेलों में टक्कर मारते हुए एक कार में टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने कई बार सड़क किनारे खड़ी कई कोरों में टक्कर मारी। आरोपी कार चालक द्वारा की गई घटना के बाद शहर के फव्वारा चौक पर भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे के बाद आरोपी कर चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। जबकि दूसरे कार सवार की जान बाल बाल बची। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की और...