नशे में उत्पात मचा रहे बहनोई को पीटा
बरेली, मई 21 -- भमोरा। गांव बभियाना के मनोज सिंह ने बताया कि उनके गांव में सालाना उर्स का आयोजन किया जा रहा है। मेले मे कव्वाली सुनने के लिए थाना शाही के तुर्सापटटी गांव का एक युवक आया था। आरोप है कि बुधवार रात करीब आठ बजे युवक ने शराब के नशे में गांव की गलियों में बाइक दौड़ाते कई बार चक्कर लगाए। एक दो जगह पर उसकी बाइक से बच्चे घायल होने से बच गए । ग्रामीणो ने गली में बाइक तेज गति से लाने ले जाने से मना किया तो नशे में युवक ने धमकाया। युवक के सालों ने उसे उत्पात मचाने से मना किया। आरोप है कि नशे में अपने सालों से भिड़ गया। इस पर सालों ने उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट की पुलिस को तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.