लखनऊ, अप्रैल 27 -- बीकेटी, (लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर हाईवे पर सोमवार को एक लापरवाह ई-रिक्शा चालक की वजह से आठ साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। उसने ई-रिक्शा को हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ा दिया और रिक्शा पलट गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सीतापुर जिले के मछरेहटा निवासी छैल बिहारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ लखनऊ के पुरनिया से सिधौली जा रहे थे। ई-रिक्शा बीकेटी क्षेत्र में इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा। तभी चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। ई-रिक्शा सीधे हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। रिक्शा में सवार सभी यात्री अचानक हुए इस हादसे से सहम गए।हादसे के बाद मौके पर अफरातफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.