आगरा, नवम्बर 15 -- नशे में चार अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार की रात नदरई गेट बाजार में अंडे की रेहड़ी लगाने वाले विक्रेता के साथ मारपीट की है। रेहड़ी पर व्यापारी ने विक्रेता को बचाया तो उसके साथ भी मारपीट की। घटना में चार लोगों के सिर में गहरी चोटें आयी हैं। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। मामले में चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। शहर के नदरई गेट पर बाजार में शुक्रवार रात 9 को कन्हैया अपनी अंडे रेहड़ी पर कार्य कर रहे थे। तभी चार युवक नशे की हालत में आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने कन्हैया को पीटना शुरू कर दिया। पास में खड़े सौरभ अग्रवाल, कन्हैया का भाई विशाल व उसकी पत्नी रिंकी बचाने का पहुंचे तो आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। सौरभ, कन्हैया...